फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: himachal Cabinet sub committee meeting today, economic activities

कैबिनेट सब कमेटी की बैठक आज, सस्ते लोन और आर्थिक गतिविधियों के संचालन पर होगा मंथन

Wed, 20 May 2020 08:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
coronavirus: himachal Cabinet sub committee meeting today, economic activities
आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बनी कैबिनेट सब कमेटी की एक अहम बैठक बुधवार को आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में सूबे के सभी विभाग जिलावार व मदवार अपने पास अब तक शेष उस राशि का ब्यौरा देंगे जो आवंटित होने के बावजूद खर्च नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि अब तक 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि की जानकारी मिली हैं। इसमें पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, सिंचाई के अलावा कई अन्य विभाग शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में विभिन्न तरह के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। प्रदेश के शहरी गरीबों व उन लोगों को वित्तीय सहयोग देने को लेकर भी विचार होगा जिन्हें लॉकडाउन के दौरान खासी मार पड़ी लेकिन वह किसी योजना के तहत कवर नहीं होते। इसके अलावा होटलों व उद्योगों को सस्ती दरों पर प्रदेश के सहकारी बैंकों से लोन दिलाने व आर्थिक गतिविधियों को और विस्तार देने को लेकर भी विचार किया जाएगा।  बता दें इससे पहले कमेटी ने कुछ सिफारिशें की थी जिसपर मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दी और फिर विभागों ने आदेश जारी कर उन्हें लागू कर दिया। 

विज्ञापन

बिजली स्लैब पर कोविड सेस लगाने का आज हो सकता है फैसला

प्रदेश के 19 लाख से ज्यादा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं पर कोविड सेस लगाने को लेकर बुधवार को मंत्रियों की सब कमेटी की बैठक में फैसला हो सकता है। आठ मई को इस बाबत मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हुई थी। सरकार ने अधिकारियों की टास्क फोर्स को इसको लेकर विस्तृत प्रस्ताव बनाने को कहा था। संभावित है कि बुधवार को राज्य सचिवालय में होने वाली मंत्रियों की सब कमेटी में इसको लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है।

हालांकि कोविड सेस लगाने का अंतिम फैसला राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शून्य से 125 यूनिट तक कोविड सेस नहीं लगाया जाएगा। इसके बाद वाले स्लैब पर सरकार कोविड सेस लगा सकती है। कोविड सेस लगने से प्रदेश में बिजली महंगी होना तय है। लॉकडाउन के चलते पहले से आर्थिक नुकसान उठा रहे लोगों की जेब पर और अधिक बोझ पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed