फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: entry of pilots from affected countries banned in Paragliding Pre World Cup

पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप पर कोरोना का साया, प्रभावित देशों के पायलटों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Thu, 05 Mar 2020 07:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Mar 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: entry of pilots from affected countries banned in Paragliding Pre World Cup

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध हिमाचल के कांगड़ा जिले की बीड़ बिलिंग घाटी में मार्च-अप्रैल में प्रस्तावित पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप पर कोरोना वायरस की काली छाया पड़ती दिख रही है। 30 मार्च से पांच अप्रैल तक होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अब तक 29 देशों के 122 पायलटों ने आवेदन किया है, जबकि 13 पायलटों ने तय फीस भी चुका दी है।

विज्ञापन


दूसरी और कोरोना प्रभावित देशों चीन, ईरान, कोरिया और इटली के  पायलटों और नागरिकों के भारत में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।  कोराना के खौफ के चलते देश में मार्च में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई कार्यक्रम भारत सरकार ने रद्द कर दिए हैं। वहीं सरकारी तौर पर कोरोना प्रभावित देशों के नागरिकों के लिए भारत के दरवाजे भी बंद हो गए हैं। ऐसे में मानवीय परिंदों की साहसिक खेल प्रतियोगिता पर भी कोरोना वायरस का ग्रहण लग सकता है।
विज्ञापन


हालांकि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सबसे अधिक 47 प्रतिभागी भारत के हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रूस के 18 पायलट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कोरोना के जन्मदाता चीन से मात्र एक प्रतिभागी है और अमेरिका व कनाडा से तीन तीन, फ्रांस व इंग्लैंड से आधा-आधा दर्जन, नेपाल से पांच, हंगरी और वियतनाम से तीन-तीन, जापान व फिनलैंड से दो-दो व ईरान से पांच प्रतिभागियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन, ईरान, कोरिया और इटली पर भारत में प्रवेश पर प्रतिबंध होने के कारण इन देशों के पायलट प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। उधर, प्रतियोगिता का जिम्मा संभाल रहे अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मानली के निदेशक कर्नल नीरज राणा का कहना है कि देश में कोरोना का प्रभाव किसी खेल पर नहीं पड़ा है और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बाहरी पायलटों का एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाएगा। प्रतियोगिता का सफल आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed