फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus effects at international Lavi Fair, only Himachali products will be sold

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले पर कोरोना की मार, सिर्फ हिमाचली उत्पाद ही बिकेंगे

Sat, 07 Nov 2020 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus effects at international Lavi Fair, only Himachali products will be sold
लवी मेले को लेकर बैठक आयोजित हुई। - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले पर भी कोरोना की मार पड़ी है। महामारी के खतरे को देखते हुए इस वर्ष यह मेला सूक्ष्म तरीके से मनाया जाएगा। 11 से 14 नवंबर तक रामपुर बुशहर में होने वाले मेले का न तो उद्घाटन किया जाएगा और न ही समापन। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे। लवी मेला मैदान कॉलेज ग्राउंड में बुशहरी, किन्नौरी और कुल्लवी मार्केट लगेगी। इसमें केवल स्थानीय और हिमाचली उत्पाद बेचने की ही अनुमति होगी।

विज्ञापन


मेले की आयोजन को लेकर प्रशासन ने शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने की। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार लवी मेले को सूक्ष्म तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। एनएच-5 के किनारे किसी प्रकार की दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। कॉलेज मैदान में मात्र चार दिन के लिए स्थानीय उत्पादों को बेचने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके चलते व्यापारियों से किसी प्रकार की शुल्क नहीं लिया जाएगा। 11 से 14 नवंबर तक मेला मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। इसके तुरंत बाद दुकानों को हटा दिया जाएगा। कोई भी बाहर से खरीदकर यहां व्यापार नहीं कर सकेगा। इन व्यापारियों के लिए प्रशासन द्वारा निशुल्क स्टाल उपलब्ध करवाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि मेला मैदान को दो बार सैनिटाइज किया जाएगा। इस बैठक में रामपुर के विधायक नंदलाल, डीएसपी चंद्रशेखर कायथ, तहसीलदार कुलताज सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन घाघटा, कार्यकारी अधिकारी नप हरि शर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा भीमसेन, व्यापार मंडल रामपुर अध्यक्ष दीपक सूद, बीएमओ आरके नेगी, सर्वहितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed