फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus effect: If you want to avoid the burden of electricity bill, do meter reading yourself

हिमाचल में कर्फ्यू: बिजली बिल के बोझ से बचना है तो खुद करें मीटर रीडिंग

Thu, 09 Apr 2020 11:25 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Apr 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
coronavirus effect: If you want to avoid the burden of electricity bill, do meter reading yourself
सांकेतिक तस्वीर

एक साथ आने वाले दो से तीन माह के बिजली बिल के बोझ से बचा जा सकता है। अगर आप चाहते हो कि एकाएक वित्तीय बोझ न पड़े तो इसके लिए आज ही सजग होकर आप खुद मीटर रीडिंग लेकर बिजली बिल तय कर सकते हैं। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए बिजली बोर्ड ने सेल्फ असेसमेंट अग्रिम भुगतान सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत आप स्वयं अपना बिल तैयार कर सकते हैं। अगर बिल तय करने में समस्या आ रही है तो बीते महीनों के बिलों के आधार पर अग्रिम भुगतान भी कर सकते हैं। कर्फ्यू के चलते मीटर रीडिंग का काम फिलहाल प्रदेश में इन दिनों प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन


बिजली बिल के आवंटन में देरी होने की संभावना है। बिजली बोर्ड ने ऑनलाइन बिजली बिल जमा करवाने को अपनी वेबसाइट सहित कई अन्य माध्यमों को मंजूरी दी है। उपभोक्ता एचपीएसईबी के मोबाइल ऐप, पेटीएम, फोन पे, एयरटेल पेमेंट बैंक, मोबी-क्वीक और भारत बिल पे सिस्टम से बिल जमा करवा सकते हैं। सभी उपभोक्ताओं को बिल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करवाने होंगे। बिजली बोर्ड के संयुक्त निदेशक अनुराग पराशर ने उपभोक्ताओं से सेल्फ असेसमेंट कर एडवांस बिल जमा करवाने की अपील की है।
विज्ञापन

 

मीटर रीडिंग लेकर ऐसे तैयार करें बिल

बिजली बिल की गणना करने की प्रक्रिया आसान है। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपने पुराने बिल में दर्शाई गई रीडिंग और मीटर से ली गई नई रीडिंग का अंतर निकालना होगा। इस अंतर को प्रति यूनिट के स्लैब में दर्शाई गई धनराशि से गुना करना होगा।

कुल राशि में 55 रुपये सर्विस चार्ज, 20 रुपये मीटर रेंट जोड़ना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करते ही आपको अपना बिजली बिल मिल जाएगा। शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को पुराने बिल में बताए गए स्थानीय नगर निकाय के टैक्स को भी जोड़ना पड़ेगा।

यूनिट प्रति माह            टैरिफ स्लैब
0-60                     1.00 रुपये
0-125                   1.55 रुपये
126-300                2.95 रुपये
300 से ज्यादा            4.40 रुपये

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed