फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus effect: ban on all exam and practicals, teachers will be on leave

हिमाचल में शिक्षकों के लिए जारी हुए ये आदेश, सभी परीक्षाओं और प्रैक्टिकल पर रोक

Sat, 21 Mar 2020 04:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Mar 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
coronavirus effect: ban on all exam and practicals, teachers will be on leave
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस से बचाव के लिए हिमाचल सरकार ने सभी कक्षाओं के किसी भी तरह की परीक्षाओं और प्रैक्टिकल पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। शनिवार को प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने लिखित आदेश जारी कर बताया कि 31 मार्च तक किसी भी कक्षा की परीक्षा और प्रैक्टिकल नहीं होंगे। स्कूलों के अलावा कॉलेज और विश्वविद्यालयों पर भी आदेश लागू होंगे। शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार 31 मार्च तक सभी शिक्षकों को अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


इस दौरान सभी शिक्षकों से घर पर रहने की अपील की गई है। प्रधान सचिव शिक्षा ने बताया कि सिर्फ वही शिक्षक, हेड मास्टर और प्रिंसिपल स्कूलों में आएंगे, जो प्रशासनिक कार्य देख रहे हैं। इन्हें भी स्वास्थ्य विभाग से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। प्रधान सचिव शिक्षा ने बताया कि अगर जिला उपायुक्त चाहें तो कोरोना वायरस से बचाव के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों में शिक्षकों की सेवाएं ले सकते हैं। शिक्षा विभाग ने 30 मार्च तक सभी कक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को भी रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed