{"_id":"605cbbccefd4e739f4130449","slug":"coronavirus-doctors-will-get-leave-only-on-emergency-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में डॉक्टरों को आपात स्थिति में ही मिलेंगी छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में डॉक्टरों को आपात स्थिति में ही मिलेंगी छुट्टियां
Fri, 26 Mar 2021 10:34 AM IST
Krishan Singh
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:34 AM IST
सार
- स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की छुट्टियों पर की सख्ती
- हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते लिया फैसला
- सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश
विज्ञापन
हिमाचल स्वास्थ्य विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की छुट्टियों पर सख्ती कर दी है। अब विभाग ने डॉक्टरों को फील्ड में ही रहने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में ही डॉक्टरों को छुट्टी मिल सकेगी। प्रदेश के चार जिलों ऊना, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में कोरोना विकराल रूप धारण कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग इन जिलों के सीएमओ के साथ संपर्क बनाए हुए है। सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह से इन चार जिलों में कोरोना के सौ से अधिक मामले दर्ज किए हैं। डेढ़ महीना पहले प्रदेश में सक्रिय मामले सौ से नीचे थे, लेकिन आज प्रदेश में इनकी संख्या 1700 के पास पहुंच गई है। मौत का आंकड़ा भी एक हजार पार हो गया है। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से प्रदेश को 1.60 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज मिली है। इसे प्रदेश के सभी जिलों को वितरित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 1.98 लाख के करीब लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन