{"_id":"5ec4049daed3840a37161a2e","slug":"coronavirus-demand-for-alcohol-meat-and-cigarettes-coming-from-containment-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कंटेनमेंट जोन से आ रही शराब, मीट और सिगरेट की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: कंटेनमेंट जोन से आ रही शराब, मीट और सिगरेट की डिमांड
Wed, 20 May 2020 08:38 AM IST
Krishan Singh
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 May 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब डेढ़ माह से लॉकडाउन और उसके बाद कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोग आजकल कंट्रोल रूम में फोन कर अजीबोगरीब डिमांड कर रहे हैं। पांवटा साहिब के कंट्रोल रूम में दूध, सब्जी, दवाई या राशन के बजाय लोग शराब, मीट, पान-मसाला और सिगरेट की डिमांड कर रहे हैं। ऐसे फोन आने से अधिकारी पसोपेश में हैं। अब ऐसे लोगों को बड़े प्यार से समझाया जा रहा है और ऐसी चीजें उपलब्ध न होने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
पांवटा साहिब के वार्ड-4 हरिओम कॉलोनी में 13 मई की रात को मां-बेटी दोनों पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद वार्ड-4, वार्ड-13 व वार्ड-3 के कुछ भाग कंटेनमेंट (रेड जोन) जोन में आ गए। सील इलाकों में घर से बाहर निकलने पर भी मनाही है। बाजार भी बंद हैं। दूध, सब्जी, राशन समेत जरूरी सामान की होम डिलीवरी हो रही है। जिला प्रशासन ने इस जोन का नोडल आफिसर ईओ पांवटा एसएस नेगी को बनाया।
विज्ञापन
प्रशासन ने घर-घर सामान की व्यवस्था कर दी, लेकिन कंट्रोल रूम में कुछ ऐसे फोन आ रहे हैं, जिससे कर्मचारी भी हैरान हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ लोग फोन पर कहते हैं साहब...क्या शराब, मीट, सिगरेट व पान मसाला उपलब्ध हो जाएगा। ऐसे फोन कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों को टेंशन भरे इस माहौल में हंसने का मौका जरूर दे रहे हैं। नोडल आफिसर ने बताया कि कंटेनमेंट जोन से लोगों की कुछ ऐसी डिमांड आ जाती हैं, जिन्हें जरूरी घरेलू सामान की सूची में शामिल वस्तुओं को ही घर तक पहुंचाने के बारे में समझा दिया जाता है।
विज्ञापन