फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: curfew relaxation time for kangra district himachal

कांगड़ा: इतने घंटे मिलेगी कर्फ्यू में ढील, प्रशिक्षण के बाद खुलेंगे सैलून

Wed, 20 May 2020 05:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: curfew relaxation time for kangra district himachal
सामाजिक दूरी बनाकर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कर्फ्यू ढील के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बुधवार को प्रैसवार्ता में कहा कि कर्फ्यू में ढील पहले की तरह ही सुबह सात से दोपहर दो बजे तक रहेगी। इसी दौरान दुकानें खोली जा सकेंगी। इसके साथ ही लोग को सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर सात बजे तक सुबह की सैर करने की अनुमति प्रदान की है।

विज्ञापन


नागरिकों को मास्क पहनकर घर से बाहर निकलना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि नोटरी पब्लिक, स्टांप विक्रेता और दस्तावेज लेखक अब सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दो बजे तक कार्य कर सकेंगे। इस दौरान सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी होगा। जबकि तहसीलों में भूमि पंजीकरण संबंधी कार्य प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन

सैलून और ब्यूटी पार्लर में कार्य करने वालों को दी जाएगी ट्रेनिंग

जिले के सैलून और ब्यूटी पार्लर संचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सैलून तथा ब्यूटी पार्लर संचालक श्रम अधिकारी के माध्यम से आवेदन करेंगे और संबंधित उपमंडलों में उनकी ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग लेने के बाद सैलून और ब्यूटी पार्लर खोले जा सकते हैं।

फ्लू के लक्षण होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना जरूरी
उपायुक्त ने कहा कि सरकारी और निजी कार्यालय पहले की तरह ही खुले रहेंगे। इसमें तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को रोटेशन आधार पर उपस्थित रहना होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों में किसी तरह के फ्लू के लक्षण होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना जरूरी होगा। इस स्थिति में कार्यालय परिसर को सैनिटाइज भी करना होगा।

बाहर से आवाजाही के लिए कर्फ्यू पास जरूरी
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि बाहरी राज्यों या अन्य जिलों में आवाजाही के लिए कर्फ्यू पास जरूरी है और इसके लिए कांगड़ा जिले की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने का प्रावधान भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed