फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: concessions curb in kangra, people will not be able to leave home

कांगड़ा में नए मामले आते ही रियायतों पर अंकुश, घर से नहीं निकल पाएंगे लोग

Wed, 06 May 2020 10:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: concessions curb in kangra, people will not be able to leave home
मरीज को लेने पहुंची एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना का एक और मामला सामने आने के बाद हिमाचल के कांगड़ा जिले की जमानाबाद पंचायत को प्रशासन ने सील कर दिया है। पुलिस ने भी गश्त बढ़ा दी है। गांव में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस गांव को कंटेनमेंट जोन में रख दिया है। गांव के लोगों को अब घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। प्रशासन ने पूरे गांव में सिर्फ लोगों की समस्याएं देखने के लिए पंचायत प्रधान और वार्ड पंच को आवाजाही के लिए अधिकृत किया है।

विज्ञापन


गांव में किसी भी तरह की कोई दुकान नहीं खुलेंगी। गांव में न तो कोई व्यक्ति घूम फिर सकेगा और न ही कोई वाहन चलेगा। पूरे गांव के लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे गांव में गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा साथ लगते गांवों अब्दुल्लापुर और हलेड़कलां को बफर जोन में रखा गया है। यहां कर्फ्यू में थोड़ी बहुत छूट होगी, लेकिन दोनों गांव में पैनी नजर रहेगी। 

विज्ञापन

सलूणी इलाके में हड़कंप, आईसोलेट होंगे दोनों युवक

 वहीं चंबा जिले के उपमंडल सलूणी में दो युवाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब प्रशासन इनका प्राथमिक संपर्क इतिहास खंगालने में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग गुरुवार को दो संक्रमितों को होम क्वारंटीन से बालू आयुर्वेदिक अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करेगा। दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। दोनों युवक बद्दी में ड्राइवर थे।

30 अप्रैल को घर पहुंचे थे। प्रशासन ने इन्हें होम क्वारंटीन किया था। बुधवार को जिले से भेजे गए 42 सैंपलों में इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ राजेश गुलेरी ने बताया कि बुधवार को जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर भेजे गए 42 सैंपलों में से सलूणी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें गुरुवार को बालू आयुर्वेदिक अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed