फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus caught speed in Himachal, Covid Center started falling

हिमाचल में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, कम पड़ने लगे कोविड सेंटर

Wed, 15 Jul 2020 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jul 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus caught speed in Himachal, Covid Center started falling
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हिमाचल में कोरोना महामारी ने रफ्तार पकड़ ली है। कांगड़ा, हमीरपुर के बाद अब जिला सोलन भी इसकी गिरफ्त में है। बीते पांच दिन में इस जिले में कोरोना के करीब सौ नए मामले सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर बाहरी राज्यों से आए कामगार हैं। इसके चलते बीबीएन क्षेत्र में आधा दर्जन उद्योग सील कर दिए गए हैं। अब तक इस जिले में कोरोना के 155 मामले आ चुके हैं। जो अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा एक्टिव हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते यहां कोविड सेंटर कम पड़ रहे हैं। सरकार ने अब बद्दी में कोविड सेंटर खोलने का फैसला लिया है। उद्योगों के सामने आ रहे कोरोना मरीज अब काठा अस्पताल नहीं, बल्कि बद्दी में रखे जाएंगे। 

विज्ञापन


कांगड़ा और हमीरपुर के कोविड सेंटर में भी बेड क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया है। जिला सोलन के अर्की और नौनी सेंटर में बाहरी राज्यों के आने वाले लोग 14 दिन क्वारंटीन होंगे। पॉजिटिव होने के बाद काठा शिफ्ट किए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि बाहरी राज्यों से आ रहे लोग हिमाचल में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग उद्योगों में काम करने वाले हैं। उद्योग मालिक ने लेबर को एक साथ होस्टल में रखा है। इससे लोग एक-दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं। इनके सैंपल लेने को विशेष टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


सोलन के रिगले, सारा, विनसम, अरिहंत, लेमटेक उद्योग सील
कोरोना के एकदम ज्यादा मामले सामने आने के बाद औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के आधा दर्जन उद्योग सील कर दिए गए हैं। रिगले उद्योग में एक साथ सामने आए 63 मामलों के बाद निमंत्रण रिजॉर्ट में क्वारंटीन कामगारों के लिए इसे ही कोविड सेंटर बना दिया है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि नालागढ़ के सारा टेक्सटाइल उद्योग, रिगले, विनसम, अरिहंत, लेमटेक सहित एक प्लास्टिक उद्योग को सील कर दिया है। विनसम उद्योग का एक हिस्सा बंद किया है, जबकि सनोक्स को अभी सील नहीं किया है। इस उद्योग में ठेकेदार सहित तीन लोग पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कामगारों के टेस्ट लेने की कसरत तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed