फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus cases and deaths latest update of himachal pradesh for september 30

हिमाचल प्रदेश में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत, 239 नए मामले

Wed, 30 Sep 2020 09:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
coronavirus cases and deaths latest update of himachal pradesh for september 30
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कुल्लू जिले के कटराईं धोबी की 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की 19 सितंबर को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 20 सितंबर को उसे कुल्लू से रेफर कर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था और वह मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थी। वहीं, कुल्लू जिले में कोरोना से 10वीं मौत हो गई है। एसडीएम मनाली के कोरोना संक्रमित पिता ने चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं, शिमला के कोटखाई में एक 53 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को मंगलवार देर रात गंभीर हालत में कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को दो-चार दिन से खांसी और बुखार था। जब उसे सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हुई तो उसे कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मृतक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके बाद मृत व्यक्ति के परिजनों के भी टेस्ट लिए गए। इनमें से दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी शिमला में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


घणाहट्टी के 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग और नाहन के 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 239 मामले आए हैं। सोलन जिले में 30, ऊना 24, कुल्लू 43, कांगड़ा 33, मंडी 42, बिलासपुर 18, चंबा 17, शिमला 24, लाहौल-स्पीति 3 और हमीरपुर में 5 पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 14976 पहुंच गया है। राज्य में 3400 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक 11370 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 399 और मरीज ठीक हो गए। 181 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।  कुल्लू में दो दर्जन से अधिक पुलिस और अन्य कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें पीएम मोदी के दौरे में ड्यूटी पर जाना था। शिमला जिले में पंथाघाटी, जाखू, मड़ावग, खलीनी, कैथू, लोअर बाजार, कुफरी, मतियाना, जुब्बल-कोटखाई, कुमारसैन, रोहड़ू, मंडी और बिलासपुर से नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed