{"_id":"60587e868ebc3ecbad66b99e","slug":"coronavirus-ban-on-conducting-programs-in-schools-and-colleges-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल के स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रमों पर रोक, डॉक्टर घर पर करेंगे आइसोलेट मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल के स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रमों पर रोक, डॉक्टर घर पर करेंगे आइसोलेट मरीजों की जांच
Mon, 22 Mar 2021 07:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Mar 2021 07:04 PM IST
सार
- स्कूलों-कॉलेजों में भीड़ एकत्र करने और कार्यक्रमों पर रोक
- हिमाचल ऊच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश
- कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया फैसला
- आशा वर्कर-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी फील्ड में उतरेंगी
विज्ञापन
स्कूल(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच हिमाचल प्रदेश में भी दिन-प्रतिदिन मामले बढ़ रहे हैं। सरकार ने कई बंदिशें भी लगा दी हैं। अब शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक लगा दी है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी आदेशों तक कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, सरकार ने डॉक्टरों, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फिर फील्ड में उतारने का फैसला लिया है। आइसोलेट मरीजों की जांच डॉक्टर पहले की तरह अब घर पर ही करेंगे। आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी फील्ड में उतरकर निगरानी रखेंगी। उपायुक्तों और सीएमओ को कोरोना संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, सीएमओ, बीएमओ को सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। हर दिन 8 से 10 हजार सैंपल लिए जाएंगे। मेडिकल कॉलेजों में अभी ओपीडी बंद नहीं की जाएंगी। इन कॉलेजों में कोरोना मरीजों के लिए वार्ड आरक्षित होंगे। कांगड़ा, शिमला, नालागढ़ और नेरचौक मेक शिफ्ट अस्पतालों में मरीजों के लिए 200 बिस्तरों की व्यवस्था है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) का नया ओपीडी भवन भी कोविड मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सिरमौर, ऊना, कांगड़ा और सोलन में बढ़ रहे मामले
सिरमौर, ऊना, कांगड़ा और सोलन जिले के बॉर्डर एरिया में कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं। ये क्षेत्र पंजाब, हरियाणा से सटे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इन जिलों में सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
कोकसर में होने वाली राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता स्थगित
वहीं, बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए 26 से 28 मार्च के बीच कोकसर के ग्रांफू में होने वाली सीनियर स्कीइंग और स्नो बोर्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने बताया कि हिमाचल सरकार की ओर से कोविड-19 को लेकर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए स्पर्धा को स्थगित किया है।