{"_id":"5e833d138ebc3e6ff06bc594","slug":"coronavirus-all-government-offices-in-himachal-will-be-closed-till-14-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: हिमाचल में 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: हिमाचल में 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय
Tue, 31 Mar 2020 06:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Mar 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से जयराम सरकार ने मंगलवार को सभी सरकारी कार्यालयों को अब 14 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है। पहले कार्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया गया था। अब नए आदेश 1 से 14 अप्रैल तक लागू रहेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सरकार के अनुसार आपातकालीन और अनिवार्य सेवाओं वाले कार्यालयों को छोड़कर सभी सार्वजनिक कार्यालय बंद रहेंगे। सरकार ने कर्मचारियों को घर पर रहने के आदेश दिए हैं और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने को कहा है। कर्मचारियों को स्टेशन न छोड़ने के लिए कहा गया है क्योंकि उन्हें किसी भी समय अल्प सूचना पर ड्यूटी के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
इन पर लागू नहीं होंगे आदेश
सरकार के ये आदेश आपातकालीन और अनिवार्य सेवाओं देने वाले कार्यालयों, संस्थानों, वाणिज्यिक स्थापनाओं, फैक्टरियों, वर्कशॉपों, गोदामों, दुकानों, स्टोरों, उत्पादन इकाइयों, वाहनों, अस्पतालों, पेट्रोल पंपों, तेल एजेंसियों, ई-कॉमर्स डिलीवरी आदि पर लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन