{"_id":"60d5e5286dce8738f439f4f8","slug":"coronavirus-alert-in-himachal-regarding-delta-plus-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर हिमाचल में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर हिमाचल में अलर्ट
Fri, 25 Jun 2021 08:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Jun 2021 08:48 PM IST
सार
मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा है कि चूंकि यह नया वेरिएंट है, मगर इससे लड़ने की वैक्सीनेशन की क्षमता कितनी है, इस बारे में अभी तक स्थिति साफ नहीं है। इस संबंध में सभी सीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इस पर नजर रखें।
विज्ञापन
कोरोनावायरस(सांकेतिक)
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के नए वायरस डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा है कि इस वेरिएंट के मामले पड़ोसी राज्यों में पाए गए हैं, मगर अभी राज्य में इसका कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इस संबंध में पूरे प्रदेश में सतर्कता है। हिमाचल प्रदेश से राज्य से बाहर जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा है कि चूंकि यह नया वेरिएंट है, मगर इससे लड़ने की वैक्सीनेशन की क्षमता कितनी है, इस बारे में अभी तक स्थिति साफ नहीं है। इस संबंध में सभी सीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इस पर नजर रखें। हर पंद्रह दिन बाद नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के लिए नमूने भेजे जा रहे हैं। वहां से नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर सभी सीएमओ, चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन