फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus : After school college-universities will also be charged only tuition fees in himachal

हिमाचल: स्कूलों के बाद कॉलेज-विवि भी वसूल पाएंगे सिर्फ ट्यूशन फीस

Sat, 27 Jun 2020 10:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jun 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : After school college-universities will also be charged only tuition fees in himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों को कोरोना संकट के बीच बड़ी राहत मिल गई है। वैश्विक महामारी के बीच बंद चल रहे निजी शिक्षण संस्थान इस अवधि के दौरान विद्यार्थियों से सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूल सकेंगे। अधिक फीस वसूलने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्यूशन फीस भी वे ही संस्थान ले सकेंगे जो ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। ऐसा न करने वाले संस्थानों पर फीस वसूली करने की भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई करवाने वाले संस्थानों को इसका रिकार्ड भी आयोग को देना होगा। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बीते दिनों राज्य के निजी स्कूलों को कोरोना संकट के बीच सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूलने के आदेश दिए हैं। राज्यपाल ने भी बीते दिनों निजी विश्वविद्यालयों को ट्यूशन फीस ही लेने की अपील की थी। इसी कड़ी में शुक्रवार को निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने सभी निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूलने के निर्देश दिए हैं। आयोग के सदस्य डॉ. एसपी कत्याल ने कहा कि इस संकट के समय में निजी शिक्षण संस्थानों को मानवीयता का परिचय देना चाहिए।
विज्ञापन


शिक्षकों के वेतन पर खर्च करनी होगी ट्यूशन फीस
आयोग ने बाहरा विश्वविद्यालय से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए सभी निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों से वसूली जाने वाली ट्यूशन फीस को शिक्षकों को वेतन देने पर खर्च करना अनिवार्य है। इसके बाद अगर राशि शेष बचती है तो प्रबंधन अन्य खर्च पूरे कर सकता है। शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने की समस्याएं सामने आने के बाद आयोग ने यह फैसला सुनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed