फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus active cases figure cross five thousand in himachal pradesh

हिमाचल: तीन गुना रफ्तार से फैल रहा कोरोना, 31 दिसंबर को एक्टिव मरीजों का आंकड़ा था 466, अब पांच हजार पार

Thu, 13 Jan 2022 11:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 13 Jan 2022 11:02 AM IST
सार

चार जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन और शिमला में कोरोना पांव पसारता ही जा रहा है। कांगड़ा जिले में प्रतिदिन तीन सौ से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं, जबकि अन्य तीन जिलों में डेढ़ सौ से ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं।

विज्ञापन
coronavirus active cases figure cross five thousand in himachal pradesh
कोरोनावायरस- सांकेतिक - फोटो : PIB

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले तीन गुना रफ्तार से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बीते 10 दिनों से ही मामलों में इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर को एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 466 था। अब इनकी संख्या पांच हजार से ज्यादा पहुंच गई है। इसके भय से सचिवालय और मुख्यालय में अधिकारी लोगों से मिलने से गुरेज कर रहे हैं। एक समय में एक ही व्यक्ति को कमरे में प्रवेश करने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन


सचिवालय में मंत्रियों और अफसरों के कमरों में लगाई गई अतिरिक्त कुर्सियों को हटाया दिया गया है। अफसरों के निजी सचिवों ने दरवाजे पर रस्सी बांध ली है। चार जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन और शिमला में कोरोना पांव पसारता ही जा रहा है। कांगड़ा जिले में प्रतिदिन तीन सौ से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं, जबकि अन्य तीन जिलों में डेढ़ सौ से ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की मानें तो लोग कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। मास्क न पहनने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने के कारण लोग संक्रमित हो रहे हैं। इधर, प्रदेश सरकार ने लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने और एहतियात बरतने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर में स्थिति सामान्य 
हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में कोरोना के मामले कम हैं। इन जिलों में प्रतिदिन 20 से कम लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। यह राहत की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed