फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: 17 people report normal in Himachal, Arrangement of 4242 beds

कोरोना वायरस: हिमाचल में 17 लोगों की रिपोर्ट सामान्य, 4242 बिस्तरों की व्यवस्था

Wed, 01 Apr 2020 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Apr 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: 17 people report normal in Himachal, Arrangement of 4242 beds
कुल्लू में बनाए गए कोरोना पकौड़ा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 3750 लोगों को निगरानी में रखा गया, जिसमें से 1371 लोगों ने 28 दिनों की निगरानी अवधि पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 17 व्यक्तियों की कोविड-19 के लिए जांच की गई और वे सभी सामान्य पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लिए राज्य में अब तक 245 लोगों की जांच की जा चुकी है। जयराम ठाकुर ने उन लोगों पर विशेष सतर्कता रखने को कहा, जो पिछले एक माह के दौरान नई दिल्ली के निजामुद्दीन में किसी समारोह में भाग लेकर आए हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थान खुले हैं और चिकित्सा और पैरा मेडिकल स्टाफ को छुट्टी पर नहीं जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान निजी अस्पतालों को भी खुले रहने को कहा गया है।  वहीं, कोरोना वायरस के चलते सरकार ने प्रदेश के विभिन्न भागों में 72 क्वारंटीन केंद्र स्थापित किए हैं। इन क्वारंटीन केंद्रों में 4242 बिस्तरों की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन

हरी राज्यों से आए लोगों की पहचान करने के लिए टीमें गठित

स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी राज्यों से आए लोगों की पहचान करने के लिए टीमें गठित की हैं। ये टीमें गुरुवार से लोगों के घरों में जाना शुरू का देंगी। टीमों को बाहरी राज्यों से हिमाचल आए लोगों को पहचान कर इन्हें होम क्वारंटीन की सलाह देने का जिम्मा सौंपा है। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि कोरोना के चलते यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों सहित सरकारी भवनों में 72 क्वारंटीन केंद्र किए स्थापित किए हैं।

इन पांच बिंदुओं पर काम करेंगी टीमें
- ये टीमें घर-घर बाहरी व्यक्तिओं की पहचान करेंगी
-  जरूरत के हिसाब से क्वारंटीन सेंटर की स्थापना करेगी
-  जिलों की सीमा पर तैनात होंगी टीमें, जो चोरी छिपे प्रवेश करने वालों पर नजर रखेंगी
 - एक टीम को रिजर्व रखा जाएगा। सप्ताह बाद टीमों को बदल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed