फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona warriors DSP Amit and SDM Chhabi Nanta on Duty in between lockdown and curfew in himachal pradesh

कोरोना के कर्मवीर: 14 माह की बेटी को घर छोड़ ड्यूटी पर डटे हैं डीएसपी पिता और एसडीएम मां

Sun, 19 Apr 2020 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Apr 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
corona warriors DSP Amit and SDM Chhabi Nanta on Duty in between lockdown and curfew in himachal pradesh
पुलिस कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी से निपटने के लिए पालमपुर के डीएसपी और बैजनाथ की एसडीएम अपने दूध पीते बच्चे को घर छोड़कर ड्यूटी पर डटे हुए हैं। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा व एसडीएम बैजनाथ छवि नांटा पति-पत्नी हैं। इनकी 14 माह की बेटी है, जिसे सुबह से शाम तक घर में बिना माता और पिता के रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन




बैजनाथ में प्रशासन की बागडोर छवि नांटा ने अपने हाथ में ले रखी है, तो डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा थुरल से लेकर धीरा, भवारना, पंचरुखी व पालमपुर पुलिस का कार्यभार संभाल रहे हैं। दोनों की 14 माह की बेटी की देखभाल घर में डीएसपी की माता कर रही हैं। यहां तक कि शाम को घर पर पति और पत्नी के एक साथ होने पर बात करने का कम वक्त मिल रहा है। कभी एक फोन तो कभी दूसरा फोन सुनते ही समय निकल रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम छवि नांटा का कहना है कि इस समय कोरोना की महामारी को लेकर चल रहीं परिस्थितियों में व्यस्त होना लाजिमी है। संकट की इस घड़ी में अपनी ड्यूटी का फर्ज निभाना भी जरूरी है। कहा कि इस समय उन्हें ड्यूटी सर्वोपरि है, लेकिन बेटी भी उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटना इस समय हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कहा कि बेटी से इस समय कम बात होती है। उनकी बेटी का इस समय पूरा जिम्मा उनकी माता के पास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed