फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona virus Una Himachal three positive case four panchayat seal village sanitized

तीन पॉजिटिव केस मिलने के बाद चार पंचायतें सील, गांव को किया सैनिटाइज

Fri, 03 Apr 2020 02:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर विवेक शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
विवेक शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Apr 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
corona virus Una Himachal three positive case four panchayat seal village sanitized
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में विधानसभा क्षेत्र गगरेट में तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नकड़ोह गांव की स्थिति का जायजा लेने के लिए अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नकड़ोह मस्जिद से तीन किलोमीटर पहले से पूरा इलाका सील कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात हैं। किसी को भी इस सीमा से भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


सामाजिक दूरी बनाते हुए पुलिस कर्मी अपना काम कर रहे हैं। लगभग 50 पुलिस जवानों ने चार पंचायतों को पूरी तरह घेरकर रखा है। गगरेट क्षेत्र में तीन मामले सामने आने के बाद जिले भर में कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील खत्म कर दी गई है। क्षेत्र में यही प्रार्थना कर रहे हैं कि और कोई केस उनके इलाके से न आए। लोग भी घरों में रहकर सरकार और प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अंब गौरव भारद्वाज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी गांवों को फायर ब्रिगेड की सहायता से सैनिटाइज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से डटा है। पुलिस उन लोगों की जांच भी कर रही है, जो लोग इन लोगों के संपर्क में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ समेत गगरेट अस्पताल का पूरा स्टाफ होम क्वारंटीन

नकड़ोह गांव में तीन मामले कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सिविल अस्पताल गगरेट का पूरा स्टाफ होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इनमें बीएमओ समेत 12 लोग शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले जिले के तीन पुलिस कर्मियों को भी आईसोलेट किया है। बीएमओ की अगुवाई में टीम मस्जिद में रुके तीनों कोरोना पॉजिटिव की जांच को गई थी।

वहीं, कोरोना पॉजिटिव लोगों के खिलाफ कानून का उल्लंघन करने के मामले का नोटिस देने गए एक एएसआई और दो अन्य जवान भी क्वारंटीन किए गए हैं। ये अंब थाना के बताए जा रहे हैं। प्रशासन ऐसे लोगों की पड़ताल कर रहा है जो किसी भी तरह से इन लोगों के संपर्क में आए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जो लोग अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपा रहे हैं। उधर, गगरेट पुलिस ने शुक्रवार को भी क्षेत्र की मस्जिदों की तलाशी ली।

अभी भी कुछ तब्लीगी जमात के लोगों के छिपे होने की सूचनाएं आ रही हैं। अंब थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने भी संबंधित क्षेत्र की मस्जिदों की जांच और तेज कर दी है। लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उधर, एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस के तीन कर्मी एहतियात के तौर पर आईसोलेट किए गए हैं। ये तीनों संक्रमित लोगों को कानून का उल्लंघन करने पर नोटिस देने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed