{"_id":"5e74aa3e8ebc3e7697288c33","slug":"corona-virus-registration-in-employment-offices-postponed-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: रोजगार कार्यालयों में युवाओं के पंजीकरण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: रोजगार कार्यालयों में युवाओं के पंजीकरण पर रोक
Fri, 20 Mar 2020 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Mar 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खौफ के चलते जिला के तमाम रोजगार कार्यालयों में बेरोजगारों के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। इस संदर्भ मे जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा कि गया है कि बेरोजगार युवा महत्वपूर्ण कार्य होने पर ही कार्यालय का रुख करें।
विज्ञापन
पंजीकरण संबंधित कार्यों पर विभाग की ओर से कुछ समय के लिए रोक लगाई गई है। शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में पहुंचे युवाओं के पहले हाथ धुलवाएं गए। साथ ही कार्यालय में तैनात युवा विशेषज्ञ तनु ने युवाओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताएं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन की ओर से जारी एडवायजरी के मुताबिक युवाओं को भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहने और मास्क पहनने के साथ सैनिटाइजर से हाथ धोने के बारे में कहा गया।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद चौहान ने बताया कि कोरोना के चलते जिले के समस्त रोजगार कार्यालयों में बेरोजगारों के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। अगले निर्देशों के बाद ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने बेरोजगार से जरूरी कार्य होने पर ही कार्यालय आने का आह्वान किया है।