{"_id":"5e7db03e8ebc3e711b489612","slug":"corona-virus-president-ram-nath-kovind-held-meeting-with-state-governors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: राष्ट्रपति ने हिमाचल समेत सभी राज्यों के राज्यपालों से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: राष्ट्रपति ने हिमाचल समेत सभी राज्यों के राज्यपालों से ली जानकारी
Fri, 27 Mar 2020 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय समेत सभी राज्यों के राज्यपालों और उप राज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर सभी राज्यों सरकारों की तैयारियों पर जानकारी ली। वीडियो कांफ्रेंस में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन
कहा गया वित्त मंत्री की ओर से घोषित 1 लाख 70 हजार करोड़ का पैकेज लोगों तक समयबद्ध पहुंचे, गरीब और जरूरतमंदों को कोई समस्या न हो और कोई भी भूखा न रहे। आवश्यक आपूर्ति अबाध्य रहे और प्रवासी श्रमिकों की मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
निर्देश दिए कि सामुदायिक रसोई और चिकित्सा आपूर्ति रेडक्रॉस के माध्यम से शुरू की जाए। गैर सरकारी संगठन और धार्मिक और धर्मार्थ संगठनों को इसमें शामिल किया जाना चाहिए। लोगों से किताबें, योग, आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होकर घर पर समय बिताने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
नामित विक्रेताओं के माध्यम से घर तक सामान उपलब्ध करवाने को मोबाइल वेंडिंग व्यवस्था शुरू करने की बात कही। राज्यपालों व उप राज्यपालों से कहा कि वे स्थिति की नियमित निगरानी करें। राज्यपाल प्रतिदिन या दो दिन में एक बार मुख्यमंत्री से बात कर सकते हें। संभव हो तो राजभवन में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जाए। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, राजभवन और एनआईसी के अधिकारी भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने हिमाचल की तैयारियों से कराया अवगत
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हिमाचल सरकार की तैयारियों और उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बताया कि मुख्यमंत्री व अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी ली जा रही है। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। सेना के उच्च अधिकारियों के साथ बात कर उनकी तैयारी की भी जानकारी ली गई है। रेडक्रॉस की भूमिका को लेकर बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।