{"_id":"5e6e2e1f8ebc3ea7dc6533e3","slug":"corona-virus-masks-and-gloves-for-himachal-police-jawans-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क और दस्ताने पहनकर ड्यूटी करेंगे हिमाचल पुलिस के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क और दस्ताने पहनकर ड्यूटी करेंगे हिमाचल पुलिस के जवान
Mon, 16 Mar 2020 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान अब मास्क और दस्ताने पहनकर ड्यूटी करेंगे। थानों के अलावा चेक पोस्ट व चेकिंग बैरियरों पर तैनात होने वाले कर्मी मास्क से लैस होंगे। कोरोना वायरस के फैलने की आशंका के बीच पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और बटालियनों के कमांडेंट को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से ग्रसित किसी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में हिमाचल समेत कई प्रदेशों की सरकारों ने स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। लिहाजा, इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दूसरे राज्यों से लोग हिमाचल का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन
सामान्य तौर पर भी प्रदेश में आने वाले वाहनों की सीमा पर चेकिंग की जाती है। चूंकि कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्ति के आने और संपर्क करने पर पुलिस कर्मी को भी खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि सभी एसपी को कहा गया है कि वे पुलिस कर्मियों को मास्क और दस्ताने मुहैया कराएं ताकि पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य की सुरक्षा मुहैया कराई जा सके और वह निडर होकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें। निर्देश मिलने के बाद बॉर्डर जिलों के साथ अन्य जिलों में भी मास्क खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।