फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona virus Himachal pradesh Tourist entry ban till 30th April in Lahaul Valley

कोरोना वायरस: लाहौल घाटी में 30 अप्रैल तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

Sun, 22 Mar 2020 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक राणा, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Mar 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Corona virus Himachal pradesh Tourist entry ban till 30th April in Lahaul Valley
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए घाटी में 30 अप्रैल तक बाहरी लोगों के साथ बीआरओ और नेपाली मजदूरों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बाहर से आने वाले लाहौली लोगों के साथ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 14 दिन होम क्वारेंटाइन में रहना होगा।

विज्ञापन


हेलीकाप्टर से आने वाले यात्रियों को घर में 14 दिन के लिए आइसोलेट की सलाह दी गई है। लाहौल-स्पीति जिप अध्यक्ष रमेश रुआलवा की पहल पर पंचायत प्रतिनिधियों और जनता ने एकमत होकर कर यह निर्णय लिया है। शनिवार को केलांग में हुई बैठक में जिप, ब्लॉक समिति, पंचायत, जिला प्रशासन और बीआरओ के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जिला उपायुक्त स्मृतिका नेगी ने पुलिस को पत्र जारी कर सिस्सू और तिंदी चेकपोस्ट में 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। शिकायत मिल रही है कि कुछ लोग चेकपोस्ट में बिना पंजीकरण लाहौल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित पंचायत लाहौल के बाहर से आने वाले हर लाहौली और कर्मचारियों की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को देंगे। इसके लिए पंचायत स्तर पर कमेटियां गठित की जा रही हैं। पुलिस चेक पोस्टों पर निगरानी रखने के लिए जिप अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गश्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed