फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona virus Himachal pradesh foreign tourists returned back to delhi from solan check post

तीन विदेशी महिला स्वास्थ्य जांच के बाद दिल्ली भेजीं, मनाली जाने से रोका

Fri, 20 Mar 2020 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Mar 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Corona virus Himachal pradesh foreign tourists returned back to delhi from solan check post
- फोटो : अमर उजाला

एचआरटीसी बस में औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन से होकर मनाली जा रहे तीन विदेशी महिला पर्यटकों को बद्दी टोल बैरियर पर रोककर इनकी स्वास्थ्य जांच के बाद दिल्ली भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सक को बुलाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की।

विज्ञापन


इसके बाद तीनों को वापस दिल्ली भेज दिया गया। बद्दी-नालागढ़-स्वारघाट से बिलासपुर और मंडी होकर कुल्लू-मनाली के लिए बसें जाती हैं। बस में लोगों के साथ तीन विदेशी महिला पर्यटक भी जा रही थीं। इन्हें बद्दी टोल बैरियर पर रोककर वापस भेजा गया। 
विज्ञापन


सीमाओं पर आने वाले वाहनों सहित लोगों की पहचान के लिए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मुख्य रूप से आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र जांचे जा रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि बस में सवार होकर कुल्लू-मनाली की ओर जाने वाली तीन विदेशी पर्यटकों की स्वास्थ्य जांच करने के उपरांत उन्हें वापस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed