फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona virus himachal pradesh doctors using Xray film fro safety in chamba medical college

एक्स-रे फिल्म से फेस शील्ड बनाकर इलाज कर रहे डॉक्टर

Wed, 22 Apr 2020 07:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Apr 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
corona virus himachal pradesh doctors using Xray film fro safety in chamba medical college
चंबा मेडिकल कॉलेज की नेत्र ओपीडी में एक्स-रे फिल्म से फेस शील्ड बनाकर मरीजों की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टर तो पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन गंभीर नहीं हैं। डॉक्टरों को अपनी सुरक्षा के लिए जुगाड़ से काम चलाना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना सभी ओपीडी नियमित रूप से चल रही हैं।

विज्ञापन


दर्जनों मरीज चेकअप करवाने आ रहे हैं। डॉक्टरों को उनकी सुरक्षा के लिए फेस शील्ड उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं। इससे डॉक्टर मरीजों के सीधे संपर्क में आ रहे हैं। अगर ओपीडी में जांच के दौरान कोई कोरोना संक्रमित चेकअप करवाकर चला जाता है तो अनजाने में डॉक्टर भी संक्रमित हो सकता है। 
विज्ञापन


संक्रमण से बचने के लिए नेत्र ओपीडी में डॉक्टरों ने पुराने एक्सरे फिल्म को चेहरे की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करने का जुगाड़ बनाया है। नेत्र ओपीडी में मरीजों की आंख चेक करने के लिए विशेषज्ञ को मरीज के बिलकुल नजदीक जाना पड़ता है। सुरक्षा के लिए डॉक्टरों को सिर्फ मास्क और ग्लब्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कोरोना की सैंपलिंग या जांच के दौरान डॉक्टरों को पूूरी सुरक्षा दी जा रही है, लेकिन रूटीन ओपीडी में फेस शील्ड की कमी खल रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया सभी चिकित्सकों को सुरक्षा के लिए एन-95 मास्क दिए गए हैं। अगर चिकित्सक फेस शील्ड की मांग करेंगे तो उसे पूरा करवाने के लिए सरकार व उच्चाधिकारी से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed