फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona virus himachal govt orders no overloading in buses

हिमाचल में बसों में ओवरलोडिंग पर रोक, लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई

Sat, 21 Mar 2020 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Mar 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
corona virus himachal govt orders no overloading in buses
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने सरकारी और निजी बसों में ओवरलोडिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। बसों में जितनी सीटें होंगी, उतनी ही सवारियां बैठेंगी। कोरोना वायरस के चलते यह व्यवस्था की गई है। बसों के भीतर खड़ी सवारियां होने पर चालक और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। परिचालकों को ग्लब्स पहनने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिससे टिकट देने और पैसे लेते वक्त इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन


परिवहन निगम ने बसों को लगातार सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। लांग रूटों पर चलाने वाली बसों को दो से तीन बार, जबकि लोकल रूटों पर सुबह-शाम सैनिटाइज करना अनिवार्य है। सरकार ने चालकों-परिचालकों को बसों के भीतर साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन


बसों में चालकों-परिचालकों से मास्क पहनने को कहा है। 15 से 20 मिनट बाद परिचालक को सैनिटाइजर से हाथ साफ करने को कहा है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि बसों में कोई सवारियां खड़ी नहीं रहेंगी। बसों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है, निजी ऑपरेटरों को भी यह निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed