फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona virus guidelines for school college principals in himachal pradesh

कोरोना का खौफ: स्कूल-कॉलेज नहीं आ सकेंगे बीमार विद्यार्थी

Mon, 24 Feb 2020 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Feb 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
corona virus guidelines for school college principals in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस और स्वाइन फ्लू के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों-कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं कि वे बीमार विद्यार्थियों को न आने के लिए कहें। बीमार विद्यार्थियों को जागरूक कर उन्हें घर पर ही रहने की सलाह दें। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजा है। इसके तहत स्पष्ट किया है कि चीन समेत 24 देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। भारत में भी तीन मामले पाए गए।

विज्ञापन


इस बीमारी को लेकर अभी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है। यह माना जा रहा है कि यह रोग संक्रमण के जरिये फैल रहा है। ऐसे में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। उच्च शिक्षा निदेशक ने प्रिंसिपलों को जारी पत्र में कहा कि विद्यार्थियों को बार-बार हाथ धोने और खांसी व जुकाम के समय मुंह ढकने को लेकर जागरूक किया जाए। बीमारी के दौरान विद्यार्थियों से शिक्षण संस्थान में न आने को कहा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed