कोरोना वायरस का असर: शिमला रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। दिनभर शिमला रेलवे स्टेशन सुनसान पड़ा रहा। रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर ही रेल प्रबंधन की ओर से गाड़ियों का संचालन बंद होने की सूचना चस्पा कर दी गई। गाड़ियों का संचालन बंद होने के चलते अगले 10 दिनों के लिए 80 से अधिक टिकटें रद्द कर दी गई हैं।
स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर भी गाड़ियां रद्द होने की सूचना प्रदर्शित की गई है। शनिवार को शिमला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्थित जलपान गृह और बुक स्टॉल पर ताला लगा दिखा। हालांकि कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।
रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर लोगों की भीड़ न उमड़े और टिकटें लेने के लिए आने वाले मुसाफिरों के बीच दूरी बनी रहे, इसके लिए लाल रंग की पट्टी लगाकर लोगों के खड़े होने का स्थान चिन्हित किया गया है। रेलवे स्टेशन शिमला के स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सेठी ने बताया कि शनिवार को कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर किसी भी गाड़ी का संचालन नहीं हुआ।
कुली बोले-कमाई हो गई बंद, क्या खाएंगे
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गाड़ियों का संचालन बंद होने से शिमला रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुली खासे परेशान हैं। स्टेशन पर यात्रियों का सामान लाने ले जाने वाले कुली अब्दुल ने बताया कि कुली लोग दिन में कमाते हैं और शाम को खाते हैं।
गाड़ियां न आने की वजह से कमाई बंद हो गई है और परिवारों का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। अगर यह स्थिति लंबी चली तो बहुत मुश्किल हो जाएगा।