फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona virus Conductors with sanitizers in HRTC buses from today

सरकारी बसों में आज से सेनेटाइजर से हाथ साफ कराएंगे परिचालक

Mon, 16 Mar 2020 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 16 Mar 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
corona virus Conductors with sanitizers in HRTC buses from today
सेनेटाइजर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचने के लिए सोमवार से सरकारी बसों में सेनेटाइजर से सवारियों के हाथ साफ कराए जाएंगे। जो भी व्यक्ति बस में चढ़ेगा, परिचालक उसके हाथ सेनेटाइनजर से साफ कराएगा। परिचालक के पास कोरोना वायरस से बचाव  के लिए जागरूकता पोस्टर भी होगा। इससे लोगों को महामारी से बचने के उपाय बताए जाएंगे। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


वहीं एचआरटीसी के डीएम पंकज सिंघल ने बताया कि एचआरटीसी की बसों में सोमवार से यह व्यवस्था की जा रही है। एचआरटीसी के पास सामग्री पहुंच गई है। चालक-परिचालक बसों में मास्क और ग्लव्ज पहनकर ड्यूटी देंगे। इनकी हर यात्री पर नजर रहेगी कि कौन व्यक्ति खांसी, छींकने या जुकाम से पीड़ित है। परिचालक ऐसे लोगों को डॉक्टर के पास उपचार की सलाह देंगे। परिचालकों की यह भी जिम्मेदारी होगी कि वह सवारियों को साबुन से हाथ धोने की जानकारी दें।
विज्ञापन


राशन डिपुओं में पॉश मशीनों में अंगूठा लगाने से कतरा रहे लोग
राशन डिपुओं में लोग पॉश मशीनों में अंगूठा लगाने से कतरा रहे हैं। जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों ने इस बारे में सरकार को सूचित कर दिया है कि अब कार्ड स्कैन की व्यवस्था की जाए या फिर रजिस्ट्रर में एंट्री हो। खाद्य आपूर्ति सचिव इस बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

corona virus Conductors with sanitizers in HRTC buses from today

कोरोना वायरस से बचाव के लिए रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की बसों में सैनेटाइजेशन का काम शुरू हो गया है। कर्मचारी छिड़काव कर बसों की सफाई कर रहे हैं। डिपो में कुल 152 बसें हैं। इन सब में छिड़काव के साथ-साथ इनकी सफाई की जा रही है। सीटों के साथ लगे हैंडल, बसों में पकड़ने को लगे हैंडल व पोल आदि पर छिड़काव किया जा रहा है।

हर रोज निगम की बसों में हजारों लोग सफर करते हैं, ऐसे में निगम प्रबंधन भी सचेत हो गया है। डिपो की भी बसों में सफाई व छिड़काव के बाद प्रबंधन इन्हें रूटों पर भेज रहा है। आरएम विवेक लखनपाल ने कहा कि बसों में सैनेटाइजेशन का कार्य करवाया जा रहा है। इस दौरान सभी 152 बसों में यह कार्य करवाया जाएगा। जो रविवार को शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed