फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona virus: 60 tourists including two dozen foreigners stranded in Parvati valley

कोरोना वायरस: पार्वती घाटी में दो दर्जन विदेशियों समेत 60 सैलानी फंसे

Thu, 02 Apr 2020 11:42 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Apr 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Corona virus: 60 tourists including two dozen foreigners stranded in Parvati valley
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले की धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी में दो दर्जन से अधिक विदेशियों के साथ 60 सैलानी फंसे हुए हैं। इनमें सबसे अधिक विदेशी सैलानी इस्राइल के बताए आ रहे हैं। इसके अलावा इटली, रूस, जर्मनी, स्पेन तथा फ्रांस के सैलानी भी शामिल हैं। बताया जा रहा कि यह सभी पर्यटक देश में लगे लॉकडाउन से पहले आए थे जो अब मणिकर्ण घाटी में रुके हुए हैं। विभिन्न देशों के पर्यटक दो से तीन माह पूर्व सैर सपाटे के लिए भारत आए थे। अब यह सब घाटी के विभिन्न होटलों और होम स्टे में रुके हैं। 

विज्ञापन


जहां यह सब एक तरह से क्वारंटीन कर रखे हैं। होटल एसोसिएशन मणिकर्ण वैली ने इसकी पूरी रिपोर्ट प्रशासन को दे दी है। एसोसिएशन के प्रधान किशन ठाकुर ने कहा कि घाटी में देशी-विदेशी सैलानियों के साथ करीब 100 लोग यहां रुके हुए हैं। इनमें 15 कश्मीर के मजदूर भी है। फंसे सैलानियों को एहतियातन होम क्वारंटीन किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि घाटी में जो भी विदेशी है, उन पर पुलिस निगरानी रख रही है। 

विज्ञापन

तीन रशियन पर्यटकों को टैक्सी से दिल्ली भेजा 

 विदेशी सैलानियों के लिए विख्यात पार्वती घाटी में अब सन्नाटा पसर गया है। घाटी के होटलों में ताले लगा दिए हैं। कसोल, मणिकर्ण, रसोल तथा खीरगंगा की वादियां पूरी तरह से सुनसान पड़ी हैं।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि कई होटलों और होम स्टे में ताले लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को पार्वती घाटी में रुके तीन रशियन पर्यटकों को टैक्सी से दिल्ली भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed