{"_id":"63c6acce4b337701802dfa2b","slug":"corona-vaccine-center-gave-60-thousand-doses-of-covishield-to-himachal-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: केंद्र से हिमाचल को मिलीं कोविशील्ड वैक्सीन की 60 हजार डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccine: केंद्र से हिमाचल को मिलीं कोविशील्ड वैक्सीन की 60 हजार डोज
Tue, 17 Jan 2023 07:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:44 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने केंद्र से 10 लाख वैक्सीन की डोज जारी करने का आग्रह किया था। केंद्र ने यह वैक्सीन खत्म होने के बाद दूसरी खेप जारी करने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश में एक लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जानी है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन(सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने हिमाचल को 60 हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डोज जारी कर दी हैं। मंगलवार दोपहर को यह सप्लाई हिमाचल पहुंची है। इसके बाद इन्हें जिलों के लिए भेज दिया है। बुधवार से अस्पतालों में बूस्टर डोज लगनी शुरू हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने केंद्र से 10 लाख वैक्सीन की डोज जारी करने का आग्रह किया था। केंद्र ने यह वैक्सीन खत्म होने के बाद दूसरी खेप जारी करने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश में एक लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जानी है।
विज्ञापन
हिमाचल में बीते 15 दिन से कोरोना वैक्सीन नहीं है। जिला अस्पतालों को जो स्टॉक जारी किया गया था, वह भी खत्म हो गया था। लोग प्रतिदिन अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बूस्टर डोज लगाने के लिए आ रहे थे। गोर हो कि विदेशों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने से हिमाचल के लोग बूस्टर डोज लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इससे पहले गिने चुने लोग ही बूस्टर डोज लगा रहे थे। ऐसे में प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड सरकार को वैक्सीन भेजी थी। हिमाचल नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि हिमाचल को 60 हजार कोविशील्ड की डोज मिली हैं। यह सप्लाई जिलों के लिए भेज दी है।
विज्ञापन