{"_id":"6086eeb48ebc3e59244488ad","slug":"corona-update-online-registration-for-admission-in-himachal-begins-new-restrictions-coming-into-force-after-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में एक दिन बाद लागू हो रही नई बंदिशें, प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में एक दिन बाद लागू हो रही नई बंदिशें, प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
Tue, 27 Apr 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Apr 2021 05:00 AM IST
सार
पर्यटकों, बाहरी राज्यों में रह रहे प्रदेश के लोगों समेत हर किसी को अब प्रदेश में प्रवेश से पहले कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगी। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अधिकारियों में असमंजस के कारण सोमवार आधी रात को 12:00 बजे से नई बंदिशें लागू नहीं हो पाई हैं। अब ये बंदिशें सभी जिलों में पूरी तरह से 27 अप्रैल रात 12:00 बजे से लागू होंगी। इस बारे में अधिकारियों में असमंजस रहा। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की तैयारी भी अधूरी थी। हालांकि, हिमाचल प्रदेश आने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में अब इस व्यवस्था को 27 अप्रैल को 12:00 बजे के बाद पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। कुछ अधिकारियों ने बताया कि भारत की आजादी 15 अगस्त की मध्य रात्रि को हुई थी तो उस वक्त भी 14 अगस्त को 12:00 बजे का समय 15 अगस्त की मिड नाइट मानी गई थी। वहीं, मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने कहा है कि नई बंदिशें सोमवार की आधी रात से ही लागू होनी थीं। सभी उपायुक्तों को इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कई जगहों पर तैयारियां नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
ये हैं नई बंदिशें
पर्यटकों, बाहरी राज्यों में रह रहे प्रदेश के लोगों समेत हर किसी को अब प्रदेश में प्रवेश से पहले कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगी। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट न लाने वालों को 14 दिन क्वारंटीन रहना होगा। उन्हें सात दिन के अंदर टेस्ट करवाना होगा। चार जिलों कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन