{"_id":"5f2c2b0307d7c96f023acf41","slug":"corona-samples-will-also-be-examined-in-district-hospitals-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के जिला अस्पतालों में भी होगी कोरोना सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के जिला अस्पतालों में भी होगी कोरोना सैंपलों की जांच
Thu, 06 Aug 2020 09:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में भी अब कोरोना के सैंपलों की जांच होगी। सरकार ने टेस्ट मशीनें स्थापित करने के लिए संबंधित कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। फिलहाल, प्रदेश में केंद्र से मिली 23 छोटी-बड़ी मशीनों से कोरोना के सैंपलों की जांच की जा रही है। केंद्र ने हाल ही में प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए भी 5 टेस्ट मशीनें दी हैं। अब सरकार अपने स्तर पर भी कोरोना सैंपल की जांच के लिए मशीनें लगाने जा रही है।
विज्ञापन
सरकार की कोशिश है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल की जांच सुनिश्चित की जाए। इसे देखते हुए सरकार सैंपलों की जांच के नेटवर्क को भी विस्तार देने के लिए कदम बढ़ा रही है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के अलावा हिमाचल में अभी जो टेस्ट मशीनें स्थापित की गई हैं। उनमें एक समय में 30 से 50 सैंपलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सरकार अभी सभी जिला अस्पतालों में भी निशुल्क टेस्ट की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी कर रही है। प्रदेश सरकार अधिक से अधिक सरकारी अस्पतालों में कोरोना के निशुल्क टेस्ट कराएगी। लोगों से टेस्ट का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार ने निजी लैब में भी टेस्ट की सुविधा देने की अनुमति देते हुए सुनिश्चित किया है कि प्रति टेस्ट 700 रुपये से ज्यादा की राशि नहीं वसूली जाए।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार अपने स्तर पर भी जिला अस्पतालों में कोरोना के सैंपलों की जांच के लिए मशीनें स्थापित करने जा रही हैं। इस प्रक्रिया के तहत कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। - आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य