फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona's awe: woman suffered from cough and fever, doctors take samples at midnight

कोरोना का खौफ: प्रसव से पहले महिला को खांसी-बुखार, डॉक्टरों ने आधी रात को लिया सैंपल

Wed, 01 Apr 2020 12:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Apr 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Corona's awe: woman suffered from cough and fever, doctors take samples at midnight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में प्रसव से पहले महिला को तेज बुखार और खांसी से डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। आधी रात के बाद आनन-फानन में आईजीएमसी से टीम बुलाकर महिला का सैंपल लिया गया। हालांकि, महिला की रिपोर्ट सामान्य आई है।  बताया जा रहा है कि महिला सोलन के दाड़लाघाट से पहुंचीं थीं। महिला की हिस्ट्री पूछने पर पता चला है कि उसे कई दिनों से बुखार और खांसी थी। इस बीच उसका पति पंजाब (रोपड़) से आया है। वह वहां पर बतौर चालक काम करता है। लिहाजा, अब स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के बाकी सदस्यों की भी स्वास्थ्य जांच करेगी। महिला सोमवार सुबह ग्यारह बजे अस्पताल पहुंची थीं।

विज्ञापन


इस बीच खांसी और बुखार था। प्रसव से पहले जब समस्या बनी तो तुरंत आईजीएमसी से टीम बुलाई गई और सैंपल लेने के बाद रात एक बजे महिला का प्रसव करवाया गया। प्रसव के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया। मंगलवार सुबह जब यह खबर अस्पताल के बाकी डॉक्टरों व कर्मचारियों को पता चली तो सबके होश उड़ गए। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल ड्यूटी पर आने वाले डॉक्टर, स्टाफ  नर्स, पैरा मेडिकल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटियां तय कर दीं। इस महिला के अलावा आईजीएमसी से भी एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। देर शाम दोनों सैंपल की रिपोर्ट आई है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि दोनों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed