फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona's awe: Shaktipeeth Chintpurni temple doors will remain closed from today

कोरोना: हिमाचल में शक्तिपीठों समेत समेत बड़े मंदिरों के कपाट बंद, श्रद्धालु लाइव कर सकेंगे दर्शन

Tue, 17 Mar 2020 11:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं/ऊना)/कांगड़ा/fबिलासपुर/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं/ऊना)/कांगड़ा/fबिलासपुर/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Corona's awe: Shaktipeeth Chintpurni temple doors will remain closed from today
चिंतपूर्णी शक्तिपीठ के कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला

दुनिया भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए ऊना जिला में चिंतपूर्णी शक्तिपीठ के कपाट बंद कर दिए हैं। मंगलवार से आगामी आदेशों तक मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।  मंगलवार सुबह 10 बजे तक बाहरी राज्यों के उन्हीं श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए, जो हिमाचल पहुंच चुके हैं। चिंतपूर्णी में रात को पहुंचे श्रद्धालुओं को मंगलवार सुबह 9 से 10 बजे तक दर्शन कराए गए।

विज्ञापन


इसके बाद मंदिर परिसर को खाली करवा दिया। अब मंदिर आने वाले श्रद्घालुओं को भरवाईं में रोका जा रहा है। वहीं, श्रद्धालु अब मंदिर प्रशासन की वेबसाइट और यू-ट्यूब पर ही मंदिरों की आरतियों के लाइव दर्शन कर सकेंगे। भीड़ नियंत्रण को लेकर सरकार के कार्यालय आदेश के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। श्रद्धालु www.matashrichintpurni.com पर जाकर दर्शन कर सकते हैं। 
विज्ञापन



मुख्य द्वारों पर बढ़ी चौकसी 
प्रदेश सरकार ने हिमाचल के मुख्य द्वारों पर चौकसी बढ़ा दी है। बैरियरों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए हैं। स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों की टीमें तैनात की हैं। पूछताछ के बाद ही हिमाचल में प्रवेश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशियों की चार्टर्ड ट्रेनें रद्द
कालका-शिमला ट्रैक पर मंगलवार और बुधवार को प्रस्तावित रेल कार और स्टीम रन रद्द कर दिया गया है। विदेशी सैलानियों ने कालका से शिमला पहुंचने के लिए चार्टर्ड रेल कार की बुकिंग की थी। बुधवार को शिमला से कैथलीघाट तक स्टीम इंजन की बुकिंग थी।

बाबा बालक नाथ मंदिर के कपाट भी बंद

Corona's awe: Shaktipeeth Chintpurni temple doors will remain closed from today
बाबा बालक नाथ मंदिर से लौटते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा जिले की शक्तिपीठ ज्वालाजी और बज्रेश्वरी देवी समेत उन मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैंं, जिनमें ज्यादा भीड़ जुटती है। बैजनाथ के सभी मंदिरों के कपाट मंगलवार से बंद कर  दिए गए हैं। चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर को भी के लिए बंद कर दिया गया है। 

उधर, हमीरपुर में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के कपाट आगामी आदेशों तक बंद कर दिए गए हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना ही होगी। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने इसकी पुष्टि की है। इसी तरह शिमला के सराहन  स्थित भीमाकाली मंदिर, श्रीकोटी मंदिर को भी बंद कर  दिया गया है। 


 

बगलामुखी और नयना देवी मंदिर भी बंद

Corona's awe: Shaktipeeth Chintpurni temple doors will remain closed from today

बगलामुखी माता मंदिर के कपाट भी मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।  मंदिर अधिकारी पवन बडियाल ने इसकी जानकारी दी । उन्होंने बताया कि यह फैसला कोरोना वायरस को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशानुसार मां बगलामुखी मंदिर में हवन और दर्शन सभी श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं।

बगलामुखी मंदिर के ब्राह्मणों ने विश्व शांति के हवन किया। इस दौराना माता से इस महामारी से विश्व को निजात दिलाने की कामना की गई।  बगलामुखी देवी का श्रृंगार, आरती और पूजा पूर्व की तरह होती रहेगी। 

वहीं, कुल्लू के ढालपुर मैदान में 11 अप्रैल को प्रस्तावित एमएमए प्रतियोगिता को कोरोना वायरस के विश्वव्यापी प्रकोप और इस पर सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों के बाद कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं बिलासपुर जिले में स्थित  प्रमुख शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार को मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे सैकड़ाें श्रद्धालुओं को निराश होकर लौटना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed