{"_id":"5e6b810b8ebc3ea4da3486b2","slug":"corona-s-awe-paragliding-pre-world-cup-canceled-now-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप रद्द, अब अक्तूबर में होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप रद्द, अब अक्तूबर में होगा
Sat, 14 Mar 2020 11:22 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैराग्लाइडिंग के प्री-वर्ल्ड कप पर कोरोना का खौफ भारी पड़ा है। तीस मार्च से पांच अप्रैल तक होने वाली प्रतियोगिता को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब यह प्रतियोगिता अक्तूबर में करवाई जाएगी। पैराग्लाइडिंग के अब तक के 40 वर्षों के इतिहास में घाटी में पहली बार सर्दियों के सीजन के बजाए गर्मियों की शुरुआत में किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होने जा रही थी।
विज्ञापन
प्री वर्ल्ड कप के लिए 29 देशों के 127 पायलटों ने पंजीकरण करवाया था, लेकिन कोरोना के चलते पहले ही कुछ देशों पर भारत में आने पर प्रतिबंध था और अब महामारी की घोषणा के बाद यह सभी देशों पर लागू हो जाने से प्रतियोगिता को स्थगित करने की नौबत आ गई है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली और प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयासों से हो रही प्रतियोगिता में सबसे अधिक चार दर्जन प्रतिभागी भारत से थे। संस्थान के निदेशक नीरज राणा ने बताया कि प्री वर्ल्ड कप को अक्तूबर माह के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब पीडब्लयूसीए से अक्तूबर या नवंबर माह में समय मिलने पर प्री वर्ल्ड कप करवाया जाएगा।
विज्ञापन