फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona's awe: Hostel to be vacated by this day, HPU issued notification

कोरोना का खौफ: इस दिन तक खाली करने होंगे छात्रावास, एचपीयू ने जारी की अधिसूचना

Mon, 16 Mar 2020 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Corona's awe: Hostel to be vacated by this day, HPU issued notification
फाइल फोटो

हिमाचल सरकार के निर्देशों के बाद एचपीयू ने सभी संस्थानों में शिक्षण कार्य बंद रखने का फैसला लिया है। विद्यार्थियों को छात्रावास खाली करने के लिए कहा गया है। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई विवि अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया और इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि नोवल कोरोना (कोविड-19) संक्रमण से बचने के लिए एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को मंगलवार शाम पांच बजे तक छात्रावास खाली करने का फैसला भी लिया गया है।

विज्ञापन


अधिष्ठाता छात्र कल्याण को विवि में पढ़ने वाले सभी विदेशी छात्रों की स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसकी वे पूरी जानकारी जुटाएंगे। विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर को कैंपस को सेनिटाइजड करने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। जिसे तुरंत प्रभाव से शुरू करने को कहा गया है।  बैठक में अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलजीत सिंह, डीन प्लानिंग प्रो. अरविंद कुमार भट्ट, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी, कुलसचिव घनश्याम चंद, वित्त अधिकारी, मेडिकल आफिसर, निदेशक मानव संसाधन विकास केंद्र और निदेशक इक्डोल प्रो. कुलवंत पठानिया मौजूद रहे। 

विज्ञापन

15 अप्रैल तक नहीं होंगी ये शैक्षणिक गतिविधियां 

उच्च स्तरीय बैठक में फैसला लिया किया परिसरों में सेमीनार, कांफ्रेंस, सिंपोजियम, वर्कशॉप अन्य समूह शैक्षणिक गतिविधियां पर 15 अप्रैल तक स्थगित रहेंगी।

विवि की ओर से इस संबद्ध में जारी किए गए बयान में इन दिनों चल रही  पीएचडी  काउंसलिंग को स्थगित किए जाने का हवाला नहीं दिया गया है, हालांकि बैठक में पीएचडी काउंसलिंग में जुटने वाली भीड़ के कारण रोक लगाने की चरचा जरूर हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed