{"_id":"60aa930f9e472d52bb288771","slug":"corona-recovery-rate-improved-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कोरोना रिकवरी रेट सुधरा, नए मरीज भी घटे, मौतें बढ़ा रही चिंता, अब प्रदेश में भी खुद कर सकेंगे कोरोना के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कोरोना रिकवरी रेट सुधरा, नए मरीज भी घटे, मौतें बढ़ा रही चिंता, अब प्रदेश में भी खुद कर सकेंगे कोरोना के टेस्ट
Mon, 24 May 2021 10:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 May 2021 10:54 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 83 फीसदी पहुंच गया है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हिमाचल में लगातार कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में बहुत सुधार आया है। रविवार को 4059 लोगों के ठीक होने से रिकवरी रेट 83 फीसदी पहुंच गया। नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी हर दिन कम हो रही है, लेकिन कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी न होना चिंता की बात है। हर दिन औसत 60 मरीजों की जान जा रही है। यह आंकड़ा बढ़कर 1.51 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
हिमाचल में 40 फीसदी ऐसे लोगों की मौत हुई है, जिनकी उम्र 40 से 50 साल के बीच थी। सरकार का मानना है कि वैक्सीन लगाए जाने से बुजुर्गों की इम्युनिटी मजबूत हुई है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हिमाचल में लगातार कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हो रहा है। प्रदेश में कोरोना को लेकर बंदिशें लगाए जाने से नए मामलों की संख्या में कमी आई है। बीते सप्ताह प्रदेश में जहां एक्टिव मामलों की संख्या 34 हजार थी, वह अब घटकर 28979 रह गई है।
विज्ञापन
केंद्र से हिमाचल को मिले पांच और पीएसए ऑक्सीजन प्लांट
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए पांच और पीएसए ऑक्सीजन प्लांट मंजूर किए हैं। डीआरडीओ इनमें से दो को आईजीएमसी, एक आर्मी अस्पताल शिमला, एक सोलन और एक ऊना अस्पताल में स्थापित करेगा। उधर, आईजीएमसी शिमला में 20 किलोलीटर का लिक्विड ऑक्सीजन टैंक भी तैयार हो रहा है। इस समय प्रदेश में करीब 85 मीट्रिक टन ऑक्सीजन तैयार हो रही है। प्रदेश को 32 मीट्रिक टन की जरूरत है। केंद्र ने भी राज्य के ऑक्सीजन कोटे को 40 मीट्रिक टन कर दिया है।
विज्ञापन
अब हिमाचल में भी खुद कर सकेंगे कोरोना के टेस्ट
अब हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना के टेस्ट लोग घर बैठकर कर सकेंगे। केंद्र सरकार की ओर से लॉन्चिंग के बाद सूबे में इसकी व्यवस्था होगी। आईसीएमआर ने सेल्फ टेस्टिंग किट लांच की है। घर पर इस किट से टेस्ट करने के बाद भी अगर सिंप्टोमेटिक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसे आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है।
इसके लिए एक एप भी डाउनलोड करनी होगी। पॉजिटिव और निगेटिव के नतीजे उस पर भी दर्शाए जाएंगे। आईसीएमआर ने मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस लिमिटेड की ओर से निर्मित कोविड सेल्फ टेस्टिंग किट एंटीजन एलएफ डिवाइस को अपनी मंजूरी दे दी है। यह एक कोविड-19 ओवर-द-काउंटर एंटीजन टेस्टिंग किट है। इसे कोविसेल्फ पैथकैच कोविड-19 ओटीसी एंटीजेन एलएफ डिवाइस के नाम से निकाला है।