{"_id":"5e9877268ebc3e72bd711faf","slug":"corona-rapid-test-to-be-conducted-at-himachal-s-entrances-report-to-be-out-in-15-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के प्रवेश द्वारों पर होंगे कोरोना रैपिड टेस्ट, 15 मिनट में आएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के प्रवेश द्वारों पर होंगे कोरोना रैपिड टेस्ट, 15 मिनट में आएगी रिपोर्ट
Thu, 16 Apr 2020 09:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी राज्यों से सब्जियों और राशन की गाड़ियों के साथ या पास बनवाकर प्रदेश में आने वाले लोगों के हिमाचल के प्रवेश द्वारों पर ही कोरोना टेस्ट होंगे। इन रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट मात्र 15 मिनट में आ जाएगी। इसके लिए सरकार ने 11 हजार डायग्नोस्टिक टेस्ट किट केंद्र से मंगवाई हैं, जो शुक्रवार को प्रदेश में पहुंचेगी।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में खांसी, जुखाम आदि के लक्षणों वाले लोगों की भी जांच की जाएगी। ऐसी स्थिति में प्रदेश में संक्रमण रोकथाम के प्रयासों को बल मिलेगा। हिमाचल की चेक पोस्टों पर कोरोना की जांच के लिए स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित होंगे। इन केंद्रों में 15-15 बेड स्थापित होंगे।
विज्ञापन