{"_id":"5e7642068ebc3e76a820f265","slug":"corona-ko-harana-hai-kangra-will-have-five-thousand-beds","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराना है: कांगड़ा में होगा पांच हजार बेड का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को हराना है: कांगड़ा में होगा पांच हजार बेड का इंतजाम
Sun, 22 Mar 2020 02:21 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 22 Mar 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के दो मामले पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन कांगड़ा ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार तक प्रशासन जिले में 5000 बेड की क्षमता का इंतजाम कर लेगा। प्रशासन जिले के सभी अस्पतालों, कई शैक्षणिक संस्थानों और अन्य भवनों को चिह्नित कर रहा है, जहां 5000 बेड की व्यवस्था होगी। कोरोना वायरस फैलने की संभावना को देखते यह 5000 बेड मरीजों को आईसोलेशन पर रखने के लिए बनाए जा रहे हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
टांडा में दोनों पॉजिटिव की हालत स्थिर
टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के पॉजिटिव महिला और पुरुष दोनों मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। टांडा अस्पताल के एमएस डॉ. सुरेंद्र ने कहा कि दोनों मरीजों का इलाज किया जा रहा है। दोनों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
टांडा में रूटीन मरीजों के लिए ओपीडी बंद
टांडा अस्पताल के एमएस डॉ. सुरेंद्र ने कहा कि सोमवार से टांडा अस्पताल में रूटीन ओपीडी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी। टांडा अस्पताल में अब सिर्फ इमरजेंसी केस ही देखे जाएंगे। अस्पताल में आपात सेवा चलती रहेगी। टांडा अस्पताल में रूटीन के मरीजों की भीड़ बहुत ज्यादा होती है। बड़े अस्पताल में मरीजों को इन्फेक्शन न फैले इसलिए लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। टांडा में ओपीडी में सिर्फ इमरजेंसी केस ही देखे जाएंगे।
विज्ञापन