{"_id":"5e7397408ebc3e6fe8310b0b","slug":"corona-ko-harana-hai-igmc-will-now-have-emergency-operation-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का हराना है: आईजीएमसी शिमला में अब होंगे सिर्फ इमरजेंसी ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का हराना है: आईजीएमसी शिमला में अब होंगे सिर्फ इमरजेंसी ऑपरेशन
Fri, 20 Mar 2020 11:24 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में अब सिर्फ इमरजेंसी ऑपरेशन ही होंगे। अस्पताल में रूटीन में होने वाले गैर जरूरी ऑपरेशनों को आगे की तारीखों के लिए टाल दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने वीरवार को कॉलेज प्राचार्य और विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक के बाद यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस के चलते डॉक्टर मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर सजग है।
चूंकि, अस्पताल में भारी भीड़ होती है तो उस भीड़ को कम करने के लिए यह फैसला लिया है। अस्पताल में रोजाना औसतन 60 ऑपरेशन होते हैं। इनमें 15 ऑपरेशन तो आपातकालीन स्थिति में किए जाते हैं। ऐसे में अब आपातकालीन ऑपरेशन ही चिकित्सक करेंगे, जबकि गॉल ब्लैडर, हर्निया व बाकी के जो ऑपरेशन बाद में हो सकते हैं, उन्हें चिकित्सक अगली तारीखों पर करेंगे। यही व्यवस्था बाकी के विभागों पर भी लागू होगी। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. जनकराज ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
क्या कहती हैं केएनएच की एमएस
केएनएच की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंबिका चौहान ने बताया कि लिखित में अभी कोई ऑर्डर नहीं आए हैं। गुरुवार को अस्पताल में सात ऑपरेशन किए गए हैं। हालांकि, पुराने केस किए जाएंगे।
विज्ञापन