फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona infected people reached market for shopping, 10 shops sealed

खरीदारी करने बाजार पहुंच गए कोरोना संक्रमित व्यक्ति, 10 दुकानें सील

Sat, 04 Jul 2020 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jul 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Corona infected people reached market for shopping, 10 shops sealed
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के कोरोना संक्रमितों ने गृह संगरोध नियमों को तोड़कर भोरंज व तरक्वाड़ी बाजार में लगभग 10 दुकानों में खरीदारी की है। एसडीएम भोरंज डॉ. अमित शर्मा ने बाजार में आभूषण, कपड़ा, फर्नीचर, मिठाई, किराना, बर्तन और जूते की 10 दुकानों को सील करवा दिया है। ग्राम पंचायत भोरंज में 1 जुलाई को दो व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार उनके प्राथमिक संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की छानबीन करते समय यह पाया गया कि उक्त संक्रमित व्यक्तियों ने गृह संगरोध के नियमों का उल्लंघन किया और बस्सी/तरक्वाड़ी में कुछ दुकानों में भी गए थे।

विज्ञापन


एसडीएम भोरंज व पुलिस ने नोटिस के माध्यम से आदेश दिया है कि जिन दुकानों में करोना संक्रमित व्यक्ति गए हैं, उन दुकानों को तुरंत सैनिटाइज करके आगामी आदेशों तक बंद कर दें और सभी दुकानदार स्वयं गृह संगरोध की पालना करें। आदेशों की अवहेलना की सूरत में दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जो दुकानें सील की गई हैं उनमें आभूषण, कपड़ा, फर्नीचर, मिठाई, किराना, बर्तन और जूते की दुकानें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed