फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona free chamba now

चंबा कोरोना मुक्त, आखिरी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 02 May 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
corona free chamba now
चंबा। जिला चंबा के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार को चंबा कोरोना मुक्त हो गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन भटियात क्षेत्र के व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अब जिले में कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है। थुलेल क्वारंटीन सेंटर में रखे गए व्यक्ति की अंतिम रिपोर्ट निगेटिव आना जिले के लिए राहत भरी खबर है। अब जिले के ऑरेंज जॉन से ग्रीन जोन में आने की भी आस बढ़ गई है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जिले में छह लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए थे। विस क्षेत्र चुराह में सबसे पहले चार जमातियों में कोरोना संबंधी लक्षण पाए गए थे। चारो जमातियों को तीसा से नेरचौक मंडी स्थित मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया था। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत आते गांवों में दो व्यक्तियों में कोरोना संबंधी लक्षण पाए गए थे।
विज्ञापन

इन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा में दाखिल किया गया था। तीसा से मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजे गए चारों जमातियों की पहली और दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। इसके बाद भाटियात क्षेत्र के एक युवक की 2 दिन पूर्व ही कोरोना संबंधी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे घर भेजा गया। इसी क्रम में अब शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन दूसरे व्यक्ति की भी करोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब उसे घर भेज दिया जाएगा। ऐसे में जिला चंबा में कोरोना से संक्रमित 6 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। इससे जिला चंबा पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया है।

सीएमओ चंबा राजेश गुलेरी ने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति की शनिवार देर शाम कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद अब जिला चंबा में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed