फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona death rate increased by 0.2 percent in himachal pradesh

हिमाचल में बेकाबू होता जा रहा कोरोना, मृत्यु दर 0.2 फीसदी बढ़ी

Tue, 06 Apr 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Apr 2021 05:00 AM IST
सार

  • रिकवरी दर भी 94 से गिरकर 93.13 फीसदी पहुंची
  • जिला शिमला में सबसे ज्यादा 275, कांगड़ा में भी 228 लोगों की हो चुकी मौत
  • स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और सीएमओ से की वीडियो कॉन्फ्रेंस 

विज्ञापन
corona death rate increased by 0.2 percent in himachal pradesh
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी बेकाबू होती जा रही है। आठ दिन में प्रदेश में कोरोना 34 लोगों की जान ले चुका है। ये सभी लोग 60 साल और इससे ज्यादा उम्र के हैं। प्रदेश में कोरोना से मृत्यु दर 0.2 फीसदी बढ़ी है। पहले मृत्यु  दर 1.60 फीसदी थी, जो अब 1.62 फीसदी पहुंच गई है। दूसरी ओर रिकवरी दर में कमी दर्ज हुई है। पहले प्रदेश में रिकवरी दर 94 फीसदी थी, वह अब गिरकर 93.13 फीसदी पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने सोमवार को मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इसमें कोरोना पर काबू पाने पर चर्चा हुई। ऊना, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला और सोलन जिले में कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं। जिला शिमला में अब तक कोरोना से सबसे ज्यादा 275 लोगों की मौत हुई है, जबकि कांगड़ा जिले में भी 228 लोग दम तोड़ चुके है। जिला ऊना में सामुदायिक संक्रमण हो गया है। कस्बों में कोरोना के मरीज आ रहे है। सरकार ने जिला ऊना के डीसी और सीएमओ को बीमारी के प्रति सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन


सैंपल रिपोर्ट को लेकर सरकार ने भेजा रिमाइंडर 
नए कोरोना वायरस की जांच करने के लिए सरकार ने 525 लोगों के सैंपल पुणे भेजे हैं। सरकार को इसकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर रिमाइंडर भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed