फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona death rate in himachal pradesh is 0.7 percent

हिमाचल में 95 फीसदी रफ्तार से ठीक हो रहे कोरोना मरीज, डेथ रेट में सुधार

Mon, 04 Jan 2021 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Jan 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
corona death rate in himachal pradesh is 0.7 percent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मरीज 95 फीसदी की रफ्तार से ठीक हो रहे हैं। बीते एक सप्ताह से कोरोना डेथ रेट में भी सुधार हुआ है। 20 दिन पहले डेथ रेट 1.9 फीसदी था। अब यह घटकर .7 फीसदी रह गया है। सरकार का मानना है कि कांगड़ा, मंडी, शिमला और कुल्लू में भी कोरोना के एक्टिव मामलों और डेथ रेट में भारी कमी आई है।

विज्ञापन


प्रदेश में लिए जा रहे सैंपल से भी इसका खुलासा हो रहा है। वैक्सीन आने से पहले ही हिमाचल में कोरोना के एक्टिव मामलों में सुधार हुआ है। नवंबर महीने में डेथ रेट 2.1 फीसदी चल रहा था। एक्टिव मामले भी एक हजार से ऊपर आने लगे थे। इससे प्रदेश की चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन


मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कई बंदिशें लगानी पड़ी थीं। प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाना पड़ा। शादी समारोह में भी लोगों की संख्या कम करनी पड़ी। अब प्रदेश में कोरोना मामलों में कमी आने के साथ डेथ रेट में भी गिरावट आई है। उधर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में काफी हद तक कोरोना की स्थिति पर काबू पा लिया है। कोरोना के एक्टिव मामलों में कमी आई है। डेथ रेट में भी भारी कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed