{"_id":"60d30ece8a222c22994cdeea","slug":"corona-curfew-unlock-markets-will-remain-open-in-himachal-on-saturday-and-sunday-also-instructions-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे बाजार, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे बाजार, निर्देश जारी
Wed, 23 Jun 2021 08:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:21 PM IST
सार
बता दें बीते दिन कैबिनेट बैठक में कई रियायतें बढ़ाने को मंजूरी दी थी। बुधवार से प्रदेश में सभी दुकानें रोज अब सुबह 9:00 से शाम 8:00 बजे तक खुल सकेंगी।
विज्ञापन
शिमला का लोअर बाजार(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कम होते असर के बीच सरकार ने सूबे के लाखों कारोबारियों को एक और बड़ी राहत दी है। सरकार के आदेश के अनुसार अब शनिवार और रविवार को भी सुबह नौ से रात आठ बजे तक बाजार खुले रहेंगे। इसके अलावा रात 10 बजे तक ढाबों और रेस्तरां में लोगों को खाना परोस सकेंगे। अभी तक वीकेंड पर जरूरी सामान को छोड़कर बाजार बंद रखने के निर्देश थे। इस संदर्भ में बुधवार को राज्य आपदा प्रबंधन सैल ने संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
नए आदेश में बाजारों के अलावा यह भी स्पष्ट किया गया है कि दूसरे शनिवार को छोड़कर सभी शनिवार को शत-प्रतिशत क्षमता के साथ सभी सरकारी कार्यालय भी खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने एक जुलाई से बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी यात्रियों के साथ बसों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। इसी दिन से धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई भी एक जुलाई से खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें बीते दिन कैबिनेट बैठक में कई रियायतें बढ़ाने को मंजूरी दी थी। 23 जून से प्रदेश में सभी दुकानें रोज अब सुबह 9:00 से शाम 8:00 बजे तक खुल सकेंगी। जिम, सिनेमाहाल, पार्क, गोल्फ कोर्स, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को खोलने की मंजूरी भी दे दी गई है। एक जुलाई से बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी यात्रियों के साथ बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी दिन से धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन धार्मिक आयोजन नहीं होंगे। इसके अलावा इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई भी एक जुलाई से खोल दिए जाएंगे। हालांकि, सभी संबंधित विभागों की ओर से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया जाएगा।