{"_id":"60a5305e6ff5915bbc22f866","slug":"corona-curfew-cabbage-sold-up-to-three-rupees-a-kg-in-bhuntar-of-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू: कुल्लू के भुंतर में मात्र तीन रुपये किलो तक बिक रही बंदगोभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू: कुल्लू के भुंतर में मात्र तीन रुपये किलो तक बिक रही बंदगोभी
Wed, 19 May 2021 09:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 May 2021 09:06 PM IST
सार
किसानों का बंदगोभी को सब्जी मंडी तक पहुंचाने का किराया भी नहीं निकल पा रहा है। पहले फूलगोभी के दाम गिरे थे, अब बंदगोभी के दाम घटने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भूंतर मंडी में बंदगोभी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना कर्फ्यू के चलते राज्य से बाहर सब्जियों की सप्लाई न हो पाने के कारण दाम बहुत गिर गए हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की भुंतर सब्जी मंडी में बंदगोभी मात्र तीन रुपये किलो के भाव से बिकी। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। वे उपज का खर्च तक नहीं निकाल पा रही है। कोरोना कर्फ्यू के चलते स्थानीय दुकानदार भी मात्र तीन घंटे ही दुकानें खोल रहे हैं, जिस कारण वे भी 50 फीसदी से भी कम माल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों का बंदगोभी को सब्जी मंडी तक पहुंचाने का किराया भी नहीं निकल पा रहा है। पहले फूलगोभी के दाम गिरे थे, अब बंदगोभी के दाम घटने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान रमेश लाल, मोहर सिंह ठाकुर, नानक चंद, सोनू ठाकुर, रविंद्र सिंह, डीणे राम, प्रीतमा देवी, बिमला देवी और सुमना ने बताया कि कोरोना काल में पहले ही किसानों की हालत खराब हो चुकी है। घाटे से उबरने के लिए उन्होंने अपने खेतों में बंदगोभी लगाई थी, लेकिन बंदगोभी भी कौड़ियों के भाव बिक रही है।
विज्ञापन
मजबूरी में कई किसानों ने इसे मंडी में बेचने के बजाय खेतों में छोड़ देने का मन बना लिया है। कई किसानों ने तो ब्रोकली, आइसबर्ग आदि अपने पालतू मवेशियों को खिला दी थी। सरकार को किसानों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। भुंतर सब्जी मंडी में आढ़ती यूनियन के प्रधान कुशाल ने बताया कि बंदगोभी की बाहरी राज्यों से मांग नहीं आ रही है। स्थानीय व्यापारी कम माल खरीद रहे हैं। इससे बंदगोभी के दाम गिरे हैं। आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन