फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cook tested corona positive after wedding ceremony in mandi himachal, mla including People who eating dham isolated

शादी समारोह के बाद रसोइया पॉजिटिव, विधायक समेत धाम खाने वाले लोग आइसोलेट

Fri, 30 Apr 2021 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,द्रंग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क,द्रंग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Apr 2021 07:31 PM IST
सार

ग्राम पंचायत कुफरी में 27 अप्रैल को दो रसोइयों ने धाम बनाकर खिला दी। इसमें द्रंग के विधायक ने भी धाम का स्वाद चखा। 28 अप्रैल को एक रसोईये ने अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया। इसकी रिपोर्ट 30 अप्रैल को आई और इसमें वह संक्रमित पाया गया।

विज्ञापन
Cook tested corona positive after wedding ceremony in mandi himachal, mla including People who eating dham isolated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल पधर में शादी समारोह में धाम बनाकर परोसने वाला रसोइया कोरोना संक्रमित निकला है। इसके बाद प्रशासन ने धाम में भोजन खाने आए द्रंग के विधायक समेत शादी समारोह में शामिल अन्य सभी लोगों को होम आइसोलेट होने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम शिव मोहन सैनी ने कहा कि उपमंडल में तीन रसोइये पॉजिटिव आए हैं। दो को धाम बनाते समय ही हटा लिया गया जबकि एक ने धाम बनाकर खिला दी थी। ऐसे में धाम खाने वाले लोगों को भी होम आइसोलेट होने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत कुफरी में 27 अप्रैल को दो रसोइयों ने धाम बनाकर खिला दी। इसमें द्रंग के विधायक ने भी धाम का स्वाद चखा। 28 अप्रैल को एक रसोईये ने अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया। इसकी रिपोर्ट 30 अप्रैल को आई और इसमें वह संक्रमित पाया गया। यहां धाम खाने वालों को होम आइसोलेट होने के निर्देश दिए है। वहीं, उरला पंचायत के सास्ती गांव में शादी समारोह में धाम पका रहे रसोइये को अपना सैंपल देने सिविल अस्पताल पधर बुलाया। यहां टेस्ट की रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया। उसे तुरंत होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन


चौहारघाटी के धमच्याण में भी शादी समारोह में कैटरिंग का कार्य करने वाला युवक भी संक्रमित आया है। उसे भी क्वारंटीन किया गया है। युवक टिक्कन में ढाबा भी चलाता है। यहां घटासनी-बरोट सड़क के कार्य में जुटी एक कंपनी के 11 मजदूर भी संक्रमित आए थे जिस कारण टिक्कन बाजार को बंद किया गया है। एसडीएम पधर शिव मोहन सैनी ने कहा कि कुफरी और उरला में कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed