फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   convocation parade ceremony at Himachal Pradesh Police Training College Daroh

Himachal News: प्रदेश पुलिस को मिले छह नए उपनिरीक्षक, पीटीसी डरोह में हुई परेड

Tue, 28 Feb 2023 10:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 Feb 2023 10:01 PM IST
सार

पास आउट होने वाले सभी छह अधिकारी भूतपूर्व सैनिक की श्रेणी से हैं। इन अधिकारियों का प्रशिक्षण बीते साल 17 जनवरी को शुरू हुआ था। लगभग 13 महीनों के प्रशिक्षण के बाद मंगलवार को यह अधिकारी पास आउट हुए।

विज्ञापन
convocation parade ceremony at Himachal Pradesh Police Training College Daroh
पीटीसी डरोह में आयोजित दीक्षांत परेड में शामिल हुए पुलिस उपनिरीक्षक। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश पुलिस विभाग के बेड़े में मंगलवार को छह नए पुलिस उपनिरीक्षक प्रोवेशनर शामिल हो गए हैं। दीक्षांत परेड के मौके पर सभी पासआउट होने वाले अधिकारियों को पीटीसी के डीआईजी विमल गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में मंगलवार को सब इंस्पेक्टर प्रोवेशनर के 10वें बैच की परेड निकली।

विज्ञापन


पास आउट होने वाले सभी छह अधिकारी भूतपूर्व सैनिक की श्रेणी से हैं। इन अधिकारियों का प्रशिक्षण बीते साल 17 जनवरी को शुरू हुआ था। लगभग 13 महीनों के प्रशिक्षण के बाद मंगलवार को यह अधिकारी पास आउट हुए। पीटीसी के डीआईजी विमल गुप्ता ने बताया कि एक साल तक चले इन अधिकारियों के प्रशिक्षण में उन्हें कानून की बारीकियों का विस्तार से अध्ययन करवाया गया है।
विज्ञापन


वहीं शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए तरह-तरह के मैदानी और अन्य प्रशिक्षण भी इन्हें दिए गए हैं। कहा कि कानून की सीमाओं में रहते हुए ही एक अपराधी को हमारे संविधान में सजा की व्यवस्था है और एक पुलिस अधिकारी को भी इन्हीं सीमाओं की पालना करते हुए व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासआउट होने वालों में विनय ठाकुर 5वीं आईआरबीएन, अंदेश कुमार प्रथम आईआरबीएन, बलबीर सिंह और चमन लाल 5वीं आईआरबीएन, विपिन कुमार प्रथम आईआरबीएन और अनिल कुमार 5बीं आईआरबीएन के अधिकारी शामिल हैं। यह अधिकारी अब बटालियन में जाकर अपनी तैनाती देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed