{"_id":"63b2ebd0ed6a3674e86c1852","slug":"contestants-catwalk-for-manali-winter-queen-auditions-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali Winter Queen: विंटर क्वीन के ताज के लिए सुंदरियों ने किया कैटवॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali Winter Queen: विंटर क्वीन के ताज के लिए सुंदरियों ने किया कैटवॉक
Mon, 02 Jan 2023 08:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:06 PM IST
सार
चार जनवरी को सुंदरियों का मनु रंग शाला में पहला राउंड होगा। विंटर क्वीन को एक लाख रुपये के नकद इनाम से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
ऑडिशन देतीं सुंदरियां।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल का मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए युवतियां रैंप पर उतरीं। वन्य प्राणी विभाग के सभागार में बने रैंप पर सुंदरियों ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। कैटवॉक के साथ उनका व्यक्तिगत परिचय हुआ। मनु रंगशाला में होने वाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए वन्य प्राणी विभाग के सभागार में ऑडिशन हुए। ऑडिशन में 10 युवतियां ने भाग लिया।
विज्ञापन
वॉयस ऑफ कार्निवाल के लिए हुए ऑडिशन में भी 25 प्रतिभागी युवाओं ने आवाज का जादू बिखेरा। विंटर कार्निवाल का आकर्षण रहने वाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए सोमवार को मनाली के वन्य प्राणी विभाग में ऑडिशन हुए। प्रतियोगिता के लिए लगभग 21 सुंदरियों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्निवाल के चार जनवरी को सुंदरियों का मनु रंग शाला में पहला राउंड होगा। विंटर क्वीन को एक लाख रुपये के नकद इनाम से सम्मानित किया जाएगा। कार्निवाल की विंटर क्वीन उप समिति प्रभारी दिव्यांगना मेहता ने बताया कि मनाली में विंटर क्वीन के ऑडिशन करवाए गए। उन्होंने बताया कि चयनित सुंदरियों में पहले राउंड के लिए 21 का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन